रांची. झारखंड के पहले राज्यपाल प्रभात कुमार बुधवार को विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय पहुंचे. इनके साथ पूर्व सचिव गृह मंत्रालय एमबी कौल, संजय कोठारी पूर्व कार्मिक सचिव भारत सरकार भी थे. वहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया. वे वहां विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत से मिले. पूरा परिसर भी देखा. पद्मश्री […]
रांची. झारखंड के पहले राज्यपाल प्रभात कुमार बुधवार को विकास भारती बिशुनपुर के रांची कार्यालय पहुंचे. इनके साथ पूर्व सचिव गृह मंत्रालय एमबी कौल, संजय कोठारी पूर्व कार्मिक सचिव भारत सरकार भी थे. वहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया.
वे वहां विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत से मिले. पूरा परिसर भी देखा. पद्मश्री अशोक भगत ने बताया कि एक औपचारिक मुलाकात थी.
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश, खादी बाेर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, अमित खरे, मृदुला सिन्हा, निधि खरे, डीजीपी डॉ डीके पांडेय, कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय, आनंद भूषण, आरपी सिंह रतन, हरीश्वर दयाल, डॉ अजय सिंह, डॉ नारायण भगत, डॉ प्रदीप मुंडा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. बाद में प्रभात कुमार ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल द्रौपदी मुरमू से भी मुलाकात की.