Advertisement
जमशेदपुर के मास्टर प्लान के लिए 67 लाख अतिरिक्त परामर्शी शुल्क
रांची : जमशेदपुर का मास्टर प्लान बनाने के लिए परामर्शी कंपनी को 67 लाख रुपये का अतिरिक्त परामर्शी शुल्क दिया जायेगा. राज्य सरकार ने पूर्व से प्रस्तावित क्षेत्र के अलावा जमशेदपुर के सीमावर्ती क्षेत्र को भी नये मास्टर प्लान में शामिल करने का निर्णय लिया है. इसके लिए चयनित कंसल्टेंट सुपीरियर ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर को अतिरिक्त […]
रांची : जमशेदपुर का मास्टर प्लान बनाने के लिए परामर्शी कंपनी को 67 लाख रुपये का अतिरिक्त परामर्शी शुल्क दिया जायेगा. राज्य सरकार ने पूर्व से प्रस्तावित क्षेत्र के अलावा जमशेदपुर के सीमावर्ती क्षेत्र को भी नये मास्टर प्लान में शामिल करने का निर्णय लिया है.
इसके लिए चयनित कंसल्टेंट सुपीरियर ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर को अतिरिक्त काम और शुल्क देने का फैसला किया गया है. वर्ष 2020-27 तक की संभावित जनसंख्या को देखते हुए आवास और आधारभूत संरचना के सही आकलन कर खरकई व स्वर्णरेखा नदी पर चार से पांच पुल बनाने और उसके आसपास के क्षेत्र को मास्टर प्लान में शामिल करने की जरूरत बतायी गयी थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement