27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची में हुई 100 मिलीमीटर बारिश

रांची: राज्य में मॉनसून आने के करीब 15 दिन बाद रविवार को जम कर बारिश हुई. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में करीब 100 मिमी बारिश (शाम सात बजे तक) हुई. दोपहर तीन बजे से देर शाम तक राजधानी में लगातार बारिश होती रही. इसका असर भी दिखा. हालांकि पूरे राज्य में रविवार की […]

रांची: राज्य में मॉनसून आने के करीब 15 दिन बाद रविवार को जम कर बारिश हुई. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में करीब 100 मिमी बारिश (शाम सात बजे तक) हुई. दोपहर तीन बजे से देर शाम तक राजधानी में लगातार बारिश होती रही. इसका असर भी दिखा.
हालांकि पूरे राज्य में रविवार की सुबह तक सामान्य से करीब 42 फीसदी कम बारिश हुई थी. रांची के अलावा जमशेदपुर में भी रविवार को अच्छी बारिश हुई. पिछले 24 घंटे के दौरान जमशेदपुर व आसपास के हिस्सों में 109 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी़ वहीं डालटेनगंज में 10 मिमी के आसपास बारिश हुई. बारिश का असर जन जीवन पर भी दिखा. राजधानी के नदी और तालाब में पानी दिखने लगे हैं.
पांच तक छाये रहेंगे बादल : मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि पांच जुलाई तक बादल छाये रहेंगे. झारखंड के लगभग सभी भागों में मध्यम दरजे की अच्छी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तीन और चार जुलाई को एक दो स्थानों पर (विशेष कर दक्षिण, उत्तर-पूर्व तथा मध्य झारखंड में) भारी वर्षा होने की संभावना है. पांच जुलाई को भी एक-दो जगहों पर अधिक बारिश हो सकती है.
अब तक किस जिले में कितनी बारिश हुई
जिला बारिश हुई सामान्य
बोकारो 93.6 213.7
चतरा 43.1 180.6
देवघर 182.1 197
धनबाद 144 234
दुमका 284.7 230.8
पू सिंहभूम 209 251.7
गढ़वा 83.5 145.7
गिरिडीह 163.8 236.1
गोड्डा 100.9 197.8
गुमला 134.7 268.0
हजारीबाग 109 203.4
जामताड़ा 236.4 240.6
खूंटी 64.3 277.7
कोडरमा 100.9 203.4
लातेहार 164.7 190.4
लोहरदगा 145.1 207.6
पाकुड़ 135.5 261.6
पलामू 73.2 163.2
रामगढ़ 114.3 229.5
रांची 113.6 247.5
साहेबगंज 240.6 304.4
सरायकेला 82 269.4
सिमडेगा 96.1 276.7
प सिंहभूम 134.3 238
यह स्थिति तीन जुलाई की सुबह तक की है
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई
जिला बारिश (मिमी में)
रांची 100
जमशेदपुर व आसपास 109
पलामू 10
देवघर 14
दुमका 18
साहिबगंज 16
पाकुड़ 12
जामताड़ा 16
गोड्डा 16
धनबाद 20

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें