23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जनता को ठगने के लिए बना महागंठबंधन : मुंडा

गोड्डा/रांची:गोड्डा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को दो सभाएं की. सिकटिया मैदान व परसपानी में श्री मुंडा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य तथा गोड्डा उपचुनाव में बना महागंठबंधन केवल जनता को ठगने का काम कर रही है. महागंठबंधन से होशियार रहने […]

गोड्डा/रांची:गोड्डा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को दो सभाएं की. सिकटिया मैदान व परसपानी में श्री मुंडा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य तथा गोड्डा उपचुनाव में बना महागंठबंधन केवल जनता को ठगने का काम कर रही है.

महागंठबंधन से होशियार रहने की जरूरत है. श्री मुंडा ने कहा कि गोड्डा के अधूरे विकास कार्य को पूरा करने के लिए भाजपा को वोट दें. गोड्डा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमित मंडल के पक्ष में सांसद मनाेज तिवारी मृदुल ने शहर के हाट मैदान और पथरगामा के चिंहारो पहाड़ मैदान में चुनावी सभा की. श्री तिवारी ने कहा कि पहले के सभी सरकार ने झारखंड को लुटने का काम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के लोगों का विश्वास बढ़ा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें