23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

घट रहा है अधिकतम- न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर

रांची: रांची व आस-पास के तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होता जा रहा है, जो क्षेत्र […]

रांची: रांची व आस-पास के तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम होता जा रहा है, जो क्षेत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है. ऐसा जमीन में जल भंडार की कमी व प्राकृतिक दोहन के कारण हो रहा है.

न्यूनतम तापमान सुबह चार बजे मापा जाता है. सुबह नौ से 10 बजे तक न्यूनतम तापमान काफी बढ़ जा रहा है. वहीं दोपहर 12 बजे से दो बजे तक अधिकतम तापमान काफी बढ़ जाता है. लोग गरमी से परेशान हैं.
अप्रैल में होती है बारिश
मौसम विभाग में उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, रांची में वर्ष 2015 तक अप्रैल माह में भी बारिश हुई है. वर्ष 1944 में 25 अप्रैल को सबसे अधिक बारिश 58.7 एमएम रिकाॅर्ड की गयी है. वहीं 1952 में अप्रैल माह में सबसे अधिक 101.3 एमएम बारिश हुई थी.
अप्रैल में बारिश की स्थिति
वर्ष तिथि वर्षा पूरे माह
2006 29 अप्रैल 2.2 2.8
2007 22 अप्रैल 14.1 42
2008 चार अप्रैल 12.6 14.5
2009 नौ अप्रैल 1.9 3.4
2010 29 अप्रैल 16.6 17
2011 19 अप्रैल 6.6 14.7
2012 28 अप्रैल 18.8 46.6
2013 15 अप्रैल 16.7 33.7
2014 17 अप्रैल 4.6 5.2
2015 15 अप्रैल 19.6 77.5
बारिश एमएम में

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें