सभी विभागों के यहां सुचारू रूप से कार्य होने पर ही सपना पूरा होगा. समारोह को प्रमुख खुशी लकड़ा उप प्रमुख उरूज अंसारी, पूर्व प्रमुख सुखमणि तिग्गा, भाजपा, इटकी मंडल के अध्यक्ष कृष्णा राम तिवारी, बीडीओे नीत निखिल सुरीन, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, राजेश्वर महतो, रमेश महली व मुर्तेजा आलम सहित अन्य ने संबोधित किया. संचालन अरविंद केसरी व मुर्तेजा आलम ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में जगमोहन महतो, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, नंदलाल महतो, परवेज राजा, मंजू देवी, शोगन सोरेन, फैयाज आलम, संजय महतो, मासूम रजा, जावेद मियां व सोमा उरांव सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्य के अलावा ग्रामीण मौजूद थे.
Advertisement
उत्सव: इटकी प्रखंड का आठवां स्थापना दिवस, जनप्रतिनिधियों ने केक काटा, प्रखंड के विकास का संकल्प
इटकी: इटकी प्रखंड का आठवां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया. प्रखंड मैदान में समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विकास केक काटा. प्रखंड के विकास का संकल्प लिया. समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री कुजूर ने प्रखंड कार्यालय में कृषि, बाल विकास व महिला विकास पदाधिकारी सहित […]
इटकी: इटकी प्रखंड का आठवां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया. प्रखंड मैदान में समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विकास केक काटा. प्रखंड के विकास का संकल्प लिया. समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री कुजूर ने प्रखंड कार्यालय में कृषि, बाल विकास व महिला विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को स्वतंत्र रूप से पदस्थापित कराने का आश्वासन दिया.
उन्होंने प्रखंड के विकास में तत्पर रहने की भी बातें कही. जिप सदस्य लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव व पूर्व जिप सदस्य मसूद आलम ने प्रखंड कार्यालय में सभी विभागों को लाने की आवश्यकता जतायी. प्रखंड निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानेवाले इटकी नागरिक परिषद के संस्थापक एसए शाह ने प्रखंड के लिए जारी 14 वर्षों के आंदोलन की चर्चा की व कहा कि प्रखंड बनाने का सपना अभी पूरा नहीं हुआ है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement