21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

निगमकर्मियों की हड़ताल जारी

रांची. नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले निगमकर्मियों का हड़ताल बुधवार को भी जारी रही. निगम कर्मी सुबह कार्यालय खुलने के बाद मुख्य द्वार पर बैठ गये और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कर्मचािरयों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक हड़ताल जारी […]

रांची. नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले निगमकर्मियों का हड़ताल बुधवार को भी जारी रही. निगम कर्मी सुबह कार्यालय खुलने के बाद मुख्य द्वार पर बैठ गये और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. कर्मचािरयों का कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.
आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए कर्मचारी : कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को बुधवार को बोर्ड की बैठक में बुलाया गया. पेंशन मुद्दे पर निगम का तर्क था कि पेंशन के लिए 30 प्रतिशत निगम व 70 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी़ पार्षदों ने कहा कि सरकार से इस संबंध में बात की जायेगी. अगले बोर्ड की बैठक में इस पर विचार होगा, तब तक कर्मचारी हड़ताल समाप्त कर दें, लेकिन वे नहीं माने.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें