ePaper

छठी सिविल सेवा रिजल्ट रद्द करने के लिए सीएम को लिखा पत्र

Updated at : 17 May 2020 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
छठी सिविल सेवा रिजल्ट रद्द करने के लिए सीएम को लिखा पत्र

जेपीएससी द्वारा जारी छठी सिविल सेवा परीक्षाफल को रद्द करने व अधियाचना वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने पत्र लिखा है. श्रीमती उरांव ने पत्र में लिखा है कि पूर्व की भांति इस बार भी जेपीएससी द्वारा संचालित छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा विवादों व विसंगतियों से घिरी हुई है.

विज्ञापन

रांची : जेपीएससी द्वारा जारी छठी सिविल सेवा परीक्षाफल को रद्द करने व अधियाचना वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूर्व शिक्षा मंत्री गीताश्री उरांव ने पत्र लिखा है. श्रीमती उरांव ने पत्र में लिखा है कि पूर्व की भांति इस बार भी जेपीएससी द्वारा संचालित छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा विवादों व विसंगतियों से घिरी हुई है.

मुख्य परीक्षा में हिंदी तथा अंग्रेजी विषयों को पूर्व में क्वालिफाइंग मार्क्स मानते हुए उसे कुल अंकों में नहीं जोड़ने संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी. बाद में संशोधन किये बिना क्वालिफाइंग मार्क्स को कुल अंकों के साथ जोड़ दिया गया है. श्रीमती उरांव ने कई उदाहरण के साथ मुख्यमंत्री को परीक्षाफल में गड़बड़ी की जानकारी दी है. साथ ही बताया है कि परीक्षा का मामला हाइकोर्ट में लंबित भी है. उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि लाखों नौजवानों, आदिवासी मूलवासी युवक/युवतियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यथाशीघ्र परीक्षाफल को रद्द करते हुए अधियाचना वापस ले लिया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola