22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुख्यालय का आदेश,पेट्रोलिंग में तैनात होंगे 300 अतिरिक्त सिपाही

रांची : रांची शहर में सिटी पेट्रोलिंग के लिए राज्य के सात जिलों से 300 सिपाहियों को रांची जिला बल में स्थानांतरित किया गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सिमडेगा जिला बल से 10, चाईबासा से 70, पलामू से 60, दुमका से 80, साहेबगंज से 25, जामताड़ा से 26 और खूंटी से […]

रांची : रांची शहर में सिटी पेट्रोलिंग के लिए राज्य के सात जिलों से 300 सिपाहियों को रांची जिला बल में स्थानांतरित किया गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सिमडेगा जिला बल से 10, चाईबासा से 70, पलामू से 60, दुमका से 80, साहेबगंज से 25, जामताड़ा से 26 और खूंटी से नौ सिपाहियों का तबादला रांची जिला बल में किया गया है.
जारी आदेश के अनुसार सिपाहियों को जल्द विरमित करने का आदेश संबंधित जिले के एसपी को दिया गया है. ज्ञात हो कि रांची शहर में सिटी पेट्रोलिंग के लिए और पुलिस बल की जरूरत है.
पिछले दिनों डीजीपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसएसपी ने सिटी पेट्रोलिंग के लिए फोर्स की जरूरत बतायी थी. इसके बाद मुख्यालय के अधिकारियों ने 300 सिपाहियों को उलब्ध कराने का फैसला लिया था. उल्लेखनीय है कि सिटी पेट्रोलिंग के लिए वाहनों की खरीद की प्रक्रिया जारी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें