21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बरी हो जाते हैं दुष्कर्म के हर तीन में से दो आरोपी

दिल्ली में दो साल पहले हुए निर्भया कांड को देश भूला नहीं है. दुष्कर्मियों ने दरिंदगी की हर सीमा पार कर दी थी. इस घटना को लेकर दिल्ली समेत देश भर में विरोध-प्रदर्शन हुए. घटना की जांच की दिशा में पुलिस ने भी तेजी से काम किया. आरोपियों को सजा भी मिली. बालिग तीन आरोपियों […]

दिल्ली में दो साल पहले हुए निर्भया कांड को देश भूला नहीं है. दुष्कर्मियों ने दरिंदगी की हर सीमा पार कर दी थी. इस घटना को लेकर दिल्ली समेत देश भर में विरोध-प्रदर्शन हुए. घटना की जांच की दिशा में पुलिस ने भी तेजी से काम किया. आरोपियों को सजा भी मिली. बालिग तीन आरोपियों को फांसी की सजा मिली, लेकिन हर मामले में ऐसा नहीं होता. पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता है. झारखंड में हर तीन में से दो दुष्कर्म के आरोपी बरी हो जाते हैं.
वरीय संवाददाता, रांची
झारखंड में हर दिन तीन से अधिक महिलाएं व बच्ची दुष्कर्म की शिकार होती हैं. अक्तूबर माह तक राज्य में 1064 महिलाएं व बच्ची दुष्कर्म की शिकार हुईं. मतलब हर दिन 3.54 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार बनीं. यह आंकड़ा थानों में दर्ज मामलों का है. वहीं ऐसी कई घटनाओं के बाद सैंकड़ों मामलों में महिलाएं व बच्चियों के परिजन थाने तक नहीं पहुंचते हैं. पिछले साल (2014) दुष्कर्म की 1050 घटनाएं हुई थीं. वर्ष 2013 में यह आंकड़ा 1204 था. दुष्कर्म के आरोपियों के सजा दिलाने के आंकड़े पर गौर करें, तो वर्ष 2013 में राज्य में सिर्फ 40 प्रतिशत आरोपियों को ही सजा मिल पायी. मतलब 60 प्रतिशत आरोपी अदालत से ही बरी हो गये. यह आंकड़ा निचली अदालतों के फैसले पर तैयार किया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक आरोपियों द्वारा ऊपरी अदालत में अपील के बाद आनेवाले फैसलों पर आंकड़ा तैयार हो, तो शायद 15-20 प्रतिशत अारोपी को ही सजा मिल पाती है.
हाल में हुई दुष्कर्म की घटनाएं
01 जून : तुपुदाना में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या.
03 जून : पलामू के लेस्लीगंज में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म.
10 जून : गुमला के बसिया में तीन छात्राओं से दुष्कर्म.
11 जून : मधुुपुर थाने में विधवा से दुष्कर्म.
21 जून : मांडर के नावाटांड़ जंगल में युवती से दो युवकों ने दुष्कर्म किया.
25 जून : सुखदेवगर थाना क्षेत्र के गंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म.
25 जून : रातू के भोंडा में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या.
27 जून : गढ़वा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म.
27 जून : बरियातू जोड़ा तलाब के पास आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म.
03 जुलाई : खूंटी में शेल्टर होम की बच्ची से दुष्कर्म.
05 जुलाई : रांची की लड़की से धनबाद के होटल में गैंगरेप.
11 जुलाई : गया की युवती से गिरिडीह में सामूहिक दुष्कर्म.
04 अगस्त : इटकी के टिकरी टोली में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म.
10 अगस्त : लोहरदगा में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म.
03 अगस्त : बोकारो को चंद्रपुरा में महिला अफसर से पांच पंचायत प्रतिनिधियों ने दुष्कर्म किया.
17 सितंबर : चाईबासा के गोइलकेरा में छात्रा से दुष्कर्म, हत्या.
23 सितंबर : तुपुदाना में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म.
29 सितंबर : गुमला के रायडीह में छात्रा से दुष्कर्म.À11 दिसंबर : चाईबासा के मंझगांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, हत्या.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें