डीएवी शिक्षादीप में शहीद को दी गयी श्रद्धाजंलि रांची. डीएवी शिक्षादीप में शनिवार को प्राचार्या विभा कर्ण की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में देश की रक्षा में शहीद ले. कर्नल संकल्प शुक्ला के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रख कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गयी. शोकसभा में निदेशक शिव किशोर शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन ले. कर्नल संकल्प शुक्ला शहीद हुए थे. उन्होंने आठ आंतकवादियों को मार गिराया व स्वयं आंतकवादियों की गोली खाकर वीर गति को प्राप्त हुए. उन्होंने भारत सरकार से शहीद के परिवार को शौर्य चक्र देने की मांग की. शोकसभा में ब्रज किशोर पाठक, शिवनंदन पाठक, सुधा देवी, अखिलेश तिवारी, सुनीता मिश्रा, रोहनी, पायल केडिया, नेहा सिंह, सीमा सिंह, पूनम वर्मा, चेतना उपाध्याय व छात्र-छात्राएं शामिल हुए.
BREAKING NEWS
डीएवी शक्षिादीप में शहीद को दी गयी श्रद्धाजंलि
डीएवी शिक्षादीप में शहीद को दी गयी श्रद्धाजंलि रांची. डीएवी शिक्षादीप में शनिवार को प्राचार्या विभा कर्ण की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में देश की रक्षा में शहीद ले. कर्नल संकल्प शुक्ला के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रख कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गयी. शोकसभा में निदेशक शिव किशोर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement