फिलहाल संगठन के अनुसार 341 मंडल है. पुनर्गठन के बाद इनकी संख्या बढ़ कर लगभग दोगुनी हो जायेगी. इधर मंडल स्तर पर चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किये जा रहे हैं. पहले ही राज्य और जिला चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है. इस माह के अंत तक मंडल स्तर पर आमसहमति से चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है.
Advertisement
संगठनात्मक चुनाव को लेकर मंडलों का हुआ पुनर्गठन
रांची. भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर कवायद तेज हो गयी है. पार्टी की ओर से मंडलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत वैसे सरकारी मंडल जिसमें 70 से अधिक बूथ हैं, उन्हें दो मंडलों में बांटा जा रहा है. पार्टी ने इसका जिम्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और प्रदेश […]
रांची. भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर कवायद तेज हो गयी है. पार्टी की ओर से मंडलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत वैसे सरकारी मंडल जिसमें 70 से अधिक बूथ हैं, उन्हें दो मंडलों में बांटा जा रहा है. पार्टी ने इसका जिम्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी और प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद को सौंपा है.
फिलहाल संगठन के अनुसार 341 मंडल है. पुनर्गठन के बाद इनकी संख्या बढ़ कर लगभग दोगुनी हो जायेगी. इधर मंडल स्तर पर चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किये जा रहे हैं. पहले ही राज्य और जिला चुनाव पदाधिकारी की नियुक्ति की जा चुकी है. इस माह के अंत तक मंडल स्तर पर आमसहमति से चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है.
रांची मंडल चुनाव पदाधिकारियों के नाम घोषित
भाजपा रांची जिला ग्रामीण चुनाव पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा ने मंडल चुनाव पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिये हैं. इसमें अजय तिवारी को बुड़मू, गोपाल चौधरी को कांके, विनोद अग्रवाल को ओरमांझी, आरती सिंह को अनगड़ा, शशिभूषण सिंह को खिजरी, राजेंद्र साही मानकी को सिल्ली, कपिल महतो को राहे, पोलक दास अधिकारी को सोनाहातू, शैलेंद्र मिश्रा को बुंडू, रामकुमार दुबे को तमाड़, राजन साहु को रातू, प्रीतम साहु को नगड़ी, मुकेश प्रसाद को इटकी, बिंध्याचल महतो को बेड़ो, जगरनाथ भगत को लापुंग, सुखदेव साहु को चान्हो, पारनाथ भोक्ता को मांडर और अमरनाथ चौधरी को खेलारी का मंडल चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है.
जमशेदपुर महानगर के मंडल चुनाव पदाधिकारी
जमशेदपुर महानगर के चुनाव पदाधिकारी प्रदीप वर्मा ने मंडल चुनाव पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिये हैं. कुलवंत सिंह बंटी को गोलमुरी, पवन अग्रवाल को बारीडीह, कमलेश सिंह को टेल्को, खेमलाल चौधरी को बिरसानगर, गुरुदेव सिंह राजा को वर्मामाइंस, भूपेंद्र सिंह को सीतारामडेरा, ललन द्विवेदी को कदमा, सत्य प्रकाश को सोनारी, राजेश सिंह को बिष्टुपुर, मुकुल मिश्रा को मानगो, नित्यानंद सिन्हा को साकची, तपन कर्मकार को आजादनगर, कमल किशोर को उलीडीह, अप्पा राव को जुगसलाई, नीलू अवस्थी को गोविंदपुर, संजीव मुखर्जी को कमलपुर, रामाशीष मुंडा को पटमदा, नारायण रजक को परसुडीह, राजन सिंह को घोड़ाबांध, बारी मुर्मू को बोड़ाम, अनिल मोदी को एमजीएम, योगेश मल्होत्रा को पोटका, सतीश सिंह को बाघबेड़ा, अजय श्रीवास्तव को कवाली मंडल, अनिल सिंह को सुंदरनगर, प्रदीप महतो को आसनबनी का मंडल चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement