21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जेल मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने वश्विनाथ ओझा

जेल मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विश्वनाथ ओझा रांची. झारखंड जेल मेंस एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा परिसर स्थित सामुदायिक भवन में कमल किशोर सिंह की अध्यक्षता में सपन्न हुआ. जेल मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर विश्वनाथ ओझा, महामंत्री सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल साह, उपाध्यक्ष मती चंचल देवी, राम […]

जेल मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विश्वनाथ ओझा रांची. झारखंड जेल मेंस एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा परिसर स्थित सामुदायिक भवन में कमल किशोर सिंह की अध्यक्षता में सपन्न हुआ. जेल मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर विश्वनाथ ओझा, महामंत्री सुबोध कुमार, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल साह, उपाध्यक्ष मती चंचल देवी, राम रतन प्रसाद, संगठन महामंत्री बलरंग किशोर, संयुक्त महामंत्री रवींद्र महथा, सम्मानित अध्यक्ष ललन प्रसाद सिंह और महेंद्र सिंह चुने गये. राज्य कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सुरेंद्र पाठक, कमल नयन, नरेश सिंह, जफर खां, संध्या रजक, सुरेंद्र पासवान और उमाशंकर सिंह को शामिल किया गया है. चुनाव के बाद आपसी सहमति से सात प्रस्ताव पारित किये गये हैं. इसमें पुरुष और महिला कक्षपाल की अविलंब बहाली, कक्षपाल संवर्ग के कर्मियों को एसीपी, एमएसीपी और प्रमोशन देने, नियमित प्रोन्नति, वरदी भत्ता बढ़ाने व राशन भत्ता बढ़ाने की मांग की गयी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें