27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पानी की मांग, भाजपा ने घेरा नगर निगम

रांची: राजधानी में पानी की समस्या को लेकर महानगर भाजपा ने सोमवार को रांची नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन किया. दिन के 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की. मौके पर सभा का भी आयोजन किया गया. इसमें सत्यनारायण […]

रांची: राजधानी में पानी की समस्या को लेकर महानगर भाजपा ने सोमवार को रांची नगर निगम के समक्ष प्रदर्शन किया. दिन के 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की. मौके पर सभा का भी आयोजन किया गया.

इसमें सत्यनारायण सिंह ने कहा कि भीषण गरमी में लोगों तक पानी पहुंचाने में नगर निगम विफल रहा है. लोग पानी के लिए परेशान हैं. प्रदर्शन में वीरेंद्र प्रसाद, सुनीता देवी, धर्मेद्र राज, सुबोधकांत, गुड्ड, मनोज मिश्र, नंदकिशोर अरोड़ा, केके गुप्ता, पंकज वर्मा व संजय जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें