श्री राम-भरत मिलाप डोरंडा में आज भगवान राम का होगा राज्य अभिषेक रांची. श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा के तत्वावधान में बुधवार को श्री राम-भरत मिलाप का आयोजन डोरंडा गांधी मैदान में शाम चार बजे से होगा. मौके पर नृत्य प्रतियोगिता रिवोल्यूशन 2015 का भी आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डाॅ दिनेश उरांव, नगर विकास मंत्री सीपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे. यहां भरत मिलाप के बाद भगवान राम का दरबार सजाया जायेगा. अतिथियों द्वारा भगवान राम का राज्याभिषेक किया जायेगा. इससे पूर्व शाम में चार बजे से नृत्य प्रतियोगिता हाेगी. इसका उद्घाटन रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय करेंगे. साथ ही रांची की प्रतिभा जो राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम में शामिल हो चुकी है, उन्हें समिति द्वारा सम्मानित किया जायेगा. उनकी अोर से कार्यक्रम भी पेश किया जायेगा. समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने बताया कि इस साल समिति द्वारा रांची के कुछ सामाजिक संस्थाओं को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा.
श्री राम-भरत मिलाप डोरंडा में आज
श्री राम-भरत मिलाप डोरंडा में आज भगवान राम का होगा राज्य अभिषेक रांची. श्री राम भरत मिलाप समिति डोरंडा के तत्वावधान में बुधवार को श्री राम-भरत मिलाप का आयोजन डोरंडा गांधी मैदान में शाम चार बजे से होगा. मौके पर नृत्य प्रतियोगिता रिवोल्यूशन 2015 का भी आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement