23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हाजियों का दूसरा जत्था रांची आया

हाजियों का दूसरा जत्था रांची आया तसवीर : राज कौशिक की वरीय संवाददाता रांची : हाजियों का दूसरा जत्था रविवार को रांची पहुंचा. रविवार की सुबह 03.40 बजे 299 हाजियों को लेकर पहला विमान रांची आया. इसमें 159 हाजी व 140 हज्जिन शामिल थीं. वहीं दूसरा विमान दोपहर 12.30 बजे 262 हाजियों को लेकर एयरपोर्ट […]

हाजियों का दूसरा जत्था रांची आया तसवीर : राज कौशिक की वरीय संवाददाता रांची : हाजियों का दूसरा जत्था रविवार को रांची पहुंचा. रविवार की सुबह 03.40 बजे 299 हाजियों को लेकर पहला विमान रांची आया. इसमें 159 हाजी व 140 हज्जिन शामिल थीं. वहीं दूसरा विमान दोपहर 12.30 बजे 262 हाजियों को लेकर एयरपोर्ट पहुंचा. इसमें 185 हाजी व 77 हज्जिन शामिल थीं. दोनों जत्थों में रांची के अलावा अन्य जिलों के लोग भी शामिल थे. दोनों दिनों को मिलाकर अब तक 1125 हाजी यहां आ चुके हैं. हज कमेटी के प्रवक्ता खुर्शीद हसन रूमी ने कहा कि कस्टम एवं इमिग्रेशन का कार्य बिना किसी परेशानी के निबट गया और किसी भी हाजी को कोई परेशानी नहीं हुई. सभी हाजी अपने अपने सामानों व जम जम के साथ अपने घरों को रवाना हुए. हज टरमिनल के बाहर उनके परिजन लेने के लिए आये हुए थे. झारखंड राज्य हज समिति के सदस्यों व अध्यक्ष के आप्त सचिव आसीम हसन, सदस्य महमूद आलम, शेख बदरूद्दीन, कारी अयुब रिजवी, हाजी शौकत अली के अलावा शहरे काजी कारी जान मोहम्मद, हाजी मो सलीम, मौलाना मंजूर कासमी, विक्की हुसैन, फिरोज अंसारी, इमाम हासमी के अलावा वाॅलंटियर्स आॅरगेनाइजेशन के जबीउल्लाह, जफर खान गोल्डी सहित अन्य सदस्यों की अोर से उनका स्वागत किया गया. सोमवार को भी दो विमान हज यात्रियों को लेकर रांची आयेंगे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें