30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभायें कांग्रेस कार्यकर्ता : रिजवी

पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभायें कांग्रेस कार्यकर्ता : रिजवीरांची. रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह रांची जिला प्रभारी एसआरए छब्बन रिजवी ने कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया. स्थानीय जन समस्याओं के समाधान एवं आम लोगों को जागरूक करने की […]

पंचायत चुनाव में सक्रिय भूमिका निभायें कांग्रेस कार्यकर्ता : रिजवीरांची. रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव सह रांची जिला प्रभारी एसआरए छब्बन रिजवी ने कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया. स्थानीय जन समस्याओं के समाधान एवं आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत बतायी. कहा कि समाज को विषाक्त करने की साजिश रची जा रही है. कांग्रेस के मूल मंत्र अहिंसा, शांति व सर्वधर्म समभाव से ही राष्ट्र की एकता एवं संविधान बचायी जा सकती है. उन्होंने पंचायत चुनाव 2015 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. बैठक की अध्यक्षता रमा खलखो ने की. बैठक में सैयद अफसर शाह, अजय कुमार साहु, नगेंद्र नाथ गोस्वामी, राजेश सिंह, गुरूचरण सिंह, कृष्ण मोहन महतो, रत्नाकार मुंडा, अफरोज आलम, फिरोज अख्तर, अनवर अहमद अंसारी, सुरेश साहु समेत अन्य शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें