रांची: जेट एयरवेज की कोलकाता-रांची-पटना विमान सेवा एक मई से शुरू होगी. फिलहाल विमान कोलकाता-रांची उड़ान भरता है.
एक मई से विमान पटना होकर कोलकाता जायेगा.
विमान के समय में भी बदलाव किया गया है. विमान अभी सुबह 8.00 बजे रांची आता है और 8.30 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरता है. एक मई से विमान सुबह 6.50 बजे कोलकाता से रांची पहुंचेगा और रांची से सुबह 7.15 बजे पटना के लिए उड़ान भरेगा.
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विमानों की उड़ान
विमान संख्या आगमन प्रस्थान
9 डब्ल्यू 2856 (कोलकाता-रांची ) 8.00 (सुबह) 8.30 (सुबह)
एसटू 4855 (दिल्ली-रांची) 1.10 (दोपहर) 1.45 (दोपहर)
9 डब्ल्यू 2858 (कोलकाता-रांची) 8.35 (शाम) 9.05 (रात)
जी 8 385 (मुंबई-पटना-रांची) 2.50 (दोपहर) 3.20 (दोपहर)
जी 8 147 (दिल्ली-रांची) 7.40 (शाम) 8.10 (शाम)
ए वन 809 (मुंबई-दिल्ली-रांची) 2.45 (दोपहर) 3.15 (दोपहर)
ए वन 9781 (कोलकाता-रांची-पटना) 1.00 (दोपहर) 1.30 (दोपहर)
ए वन 9782 (पटना-रांची-कोलकाता) 3.55 (दोपहर) 4.25 (दोपहर)