Advertisement
पांच एएसपी की पोस्टिंग
रांची : पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को सीआरपीएफ से प्रतिनियुक्ति पर पांच उप समादेष्टा को जिलों में एएसपी अभियान के पद पर पोस्टिंग कर दी है. वहीं बोकारो के एएसपी अभियान राजेंद्र टोप्पो व चाईबासा के एसएसपी अभियान विकास कुमार सिन्हा को हटाते हुए पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है. जारी सूची […]
रांची : पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को सीआरपीएफ से प्रतिनियुक्ति पर पांच उप समादेष्टा को जिलों में एएसपी अभियान के पद पर पोस्टिंग कर दी है. वहीं बोकारो के एएसपी अभियान राजेंद्र टोप्पो व चाईबासा के एसएसपी अभियान विकास कुमार सिन्हा को हटाते हुए पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है.
जारी सूची के मुताबिक उप समादेष्टा कुलदीप कुमार को एएसपी अभियान हजारीबाग, संजय कुमार को एएसपी अभियान बोकारो, विवेक कुमार को एएसपी अभियान लोहरदगा, मनीष रमन को एएसपी अभियान चाईबासा और अश्विनी कुमार मिश्र को एएसपी अभियान चतरा के पद पर पदस्थापित किया गया है. जिलों में एएसपी ऑपरेशन के पदों को भरने के लिए राज्य पुलिस ने सीआरपीएफ के उप समादेष्टा रैंक के अफसरों से नॉमिनेशन मांगा था.
पांच अफसरों ने राज्य पुलिस में आने की इच्छा जतायी थी, जिस पर विचार के बाद पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार से अनुरोध किया था. सभी को राज्य पुलिस में प्रतिनियुक्ति पर लिया जा सकता है. इसके बाद सरकार ने गृह मंत्रालय से इसका अनुरोध किया. गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद अधिकारियों ने योगदान दिया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement