रांची विवि के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और जेएन कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम……………वीमेंस कॉलेज की छात्राओं मचायी धूम रांची. नागपुर कर कोरा…, ओ रे मनवा तू तो बावरा है…,ओ रे मांझी…,लागा चुनरी में दाग… जैसे कई गीतों की धुन पर छात्राओं ने नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी. छात्राओं ने नृत्य, संगीत, गजल आदि पेश कर सभी को मोहा. झारखंड के विभिन्न जाति धर्म को विभिन्न गीतों के धुन पर लाने का प्रयास छात्राओं ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत कुल गीत जय जय जय रांची गुरुकुल जय… के साथ हुई. फिर पिंकी घोष ने ओ मांझी… बंगला नृत्य कर सभी को खुश किया, तो लड़कियों के अत्याचार को अदिती बाला ने लागा चुनरी में दाग… गीत की धुन पर डांस कर पीडि़त लड़कियों की पीड़ा को दिखाने का प्रयास किया. देश भक्ति का जज्बा दिखाते हुए ग्रुप डांस वंदे मातरम… की प्रस्तुति दी. अंशुला कुमारी ने आज जाने की जिद न करो… गजल पेश किया. इसके साथ ही फिल्मी, नागपुरी गीतों पर छात्राओं ने डांस किया. छात्राओं द्वारा प्रमुख गीत संगीत स्थापना दिवस के अवसर पर भी पेश किया जायेगा. मौके पर डॉ श्रद्धा श्रीवास्तव, डॉ सुधा उपाध्याय, डॉ मीना सहाय, डॉ किरण मेहरा, डॉ रेणु कुमार, सीमा प्रसाद, डॉ मधुलिका वर्मा, डॉ आशा सिन्हा, डॉ किरण तिवारी आदि मौजूद थीं.
BREAKING NEWS
ओ रे मनवा तू तो बावरा है…
रांची विवि के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और जेएन कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम……………वीमेंस कॉलेज की छात्राओं मचायी धूम रांची. नागपुर कर कोरा…, ओ रे मनवा तू तो बावरा है…,ओ रे मांझी…,लागा चुनरी में दाग… जैसे कई गीतों की धुन पर छात्राओं ने नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरी. छात्राओं […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement