जमीन सौदों की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोकशिमला. हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गयी जमीन और उसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी. पिछले महीने के आखिर में सूचना आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रियंका के भूमि लेन-देन की जानकारी 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की बात कही थी. प्रियंका ने इसे हाइकोर्ट में चुनौती दी है. अब इस मामले की सुनवाई अगले महीने होगी. हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गयी प्रॉपर्टी के बारे में आरटीआइ कार्यकर्ता देवाशीष भट्टाचार्य ने आरटीआइ के जरिये जानकारी मांगी थी. सूचना आयोग के अधिकारी कह रहे हैं कि जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए. अभी तक आरटीआइ की जानकारी नहीं दिये जाने की जिम्मेदारी आरटीआइ का काम देख रहे अफसर पर डाल दी गयी.
BREAKING NEWS
प्रियंका गांधी को हाइकोर्ट से मिली राहत
जमीन सौदों की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोकशिमला. हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गयी जमीन और उसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी. पिछले महीने के आखिर में सूचना आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रियंका के भूमि लेन-देन की जानकारी 10 दिनों के भीतर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement