21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एमजे अकबर की जीत पर भाजपा नेताओं ने जताया हर्ष (पढ़ लें)

अकबर के अनुभव का लाभ झारखंड को मिलेगा : रवींद्र रायवरीय संवाददाता रांची.भाजपा नेताओं ने एमजे अकबर की जीत पर हर्ष जताया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर की जीत देश व राज्य के विकास और प्रगति को समर्पित है. उन्होंने कहा कि श्री अकबर के […]

अकबर के अनुभव का लाभ झारखंड को मिलेगा : रवींद्र रायवरीय संवाददाता रांची.भाजपा नेताओं ने एमजे अकबर की जीत पर हर्ष जताया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर की जीत देश व राज्य के विकास और प्रगति को समर्पित है. उन्होंने कहा कि श्री अकबर के अनुभव एवं योजना का लाभ राज्य की जनता को मिलेगा. राज्यसभा उप चुनाव में एनडीए और मजबूत हुआ है. सांसद सुनील सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राकेश प्रसाद, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, सीमा शर्मा, बिरंची नारायण, मंजु रानी, अशोक कुमार, बालमुकुंद सहाय, शैलेंद्र सिंह, आशा लकड़ा, भूपन साहु, प्रदीप वर्मा, महेश पोद्दार, गामा सिंह, अजय मारू, कमाल खां, प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, सांवरमल अग्रवाल, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, प्रतुल शाहदेव, रविनाथ किशोर, सत्यनारायण सिंह, केके गुप्ता, अल्पसंख्यक मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष मो काजिम, तारिक इमरान, इसरार खान, अनवर हयात समेत कई नेताओं ने श्री अकबर की जीत पर हर्ष जताया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें