रांची : रांची विवि के अंगीभूत कॉलेज के चार प्राचार्य को प्रोफेसर स्केल में शामिल किया गया है. इनमें दो कार्यरत हैं व दो सेवानिवृत्त हो गये हैं. मानव संसाधन विकास विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. इनमें रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमेश चंद्र मेहता, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा शामिल हैं. इसके अलावा सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ रामप्रवेश व डॉ अरुण गुप्ता शामिल हैं. इन प्राचार्यों को वर्ष 2004 से प्रोफेसर स्केल का लाभ मिलेगा. अब इनका वेतनमान 37 हजार 500 से 67 हजार रुपये व अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगे. मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा अब रांची विवि द्वारा इसकी अधिसूचना जारी की जायेगी. काफी दिनों से यह मामला लंबित था.
प्रोफेसर स्केल में रांची विवि के चार प्राचार्य (आवश्यक)
रांची : रांची विवि के अंगीभूत कॉलेज के चार प्राचार्य को प्रोफेसर स्केल में शामिल किया गया है. इनमें दो कार्यरत हैं व दो सेवानिवृत्त हो गये हैं. मानव संसाधन विकास विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. इनमें रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ उमेश चंद्र मेहता, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement