कोरोना काल में शहीद हुए तीन नेत्र चिकित्सक समेत 45 डॉक्टर्स को मिला सम्मान, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की उठी मांग

Updated at : 11 Aug 2021 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना काल में शहीद हुए तीन नेत्र चिकित्सक समेत 45 डॉक्टर्स को मिला सम्मान, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की उठी मांग

कोराेना काल में बेहतर कार्य करने वाले नेत्र चिकित्सकों को झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने सम्मानित किया. शहीद 3 नेत्र चिकित्सक समेत 45 डॉक्टर्स को कोरोना वॉरियर सम्मान से सम्मानित किया गया. मौके पर मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग पर मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Jharkhand News (रांची) : कोरोना संक्रमण काल में अहम भूमिका निभाने वाले नेत्र चिकित्सकों को बुधवार को सम्मानित किया गया है. कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 3 शहीद नेत्र चिकित्सक समेत 45 को कोरोना वॉरियर सम्मान से सम्मानित किया. झारखंड ऑप्थलमोलॉजिकल सोसायटी ने वैश्विक महामारी के दौरान अग्रणी भूमिका निभाने वाले नेत्र चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पूरे समाज को प्रेरित करने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया है. इस दौरान श्री गुप्ता से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की गयी.

मौके पर हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड में चिकित्सकों की सुरक्षा और मरीज और डॉक्टर्स के बीच बेहतर समन्वय की स्थापना के लिए राज्य सरकार मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. चार राज्यों के एक्ट को मंगाकर उसका अध्ययन किया गया है. इस एक्ट में डॉक्टर्स से गलत व्यवहार करने वालों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना और 3 साल की सजा का प्रावधान है. राज्य के अधिकारी इसका अध्ययन कर रहे हैं. जल्द ही इस एक्ट को झारखंड में लागू करने पर जोर दिया जा रहा है.

वहीं, डॉ भारती कश्यप ने कहा कि वैश्विक संकट के दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी जहां अपनी जान जोखिम में डाल कर कोरोना संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे है, वहीं समाज में ऐसे भी लोग हैं जो चिकित्सक और कर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हैं. इसलिए डाक्टर्स समेत चिकित्सा संस्थानों को कानूनी संरक्षण प्रदान करना बहुत जरूरी है. साथ ही डाॅक्टर्स से मारपीट के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा देने का प्रावधान की जाये.

Also Read: ओलंपिक में मान बढ़ाने वाली झारखंड की बेटियां पहुंची घर, CM हेमंत सोरेन ने दिये 50-50 लाख, देखें Pics
इन नेत्र चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

कोरोना वॉरियर सम्मान से सम्मानित होने वाले चिकित्सक में डॉ नागेंद्र पंडित, डॉ. भरत सिंह, डॉ आशिमा रानी तिग्गा, डॉ प्रियंका प्रियदर्शी, डॉ प्रीतीश प्रोनोय, डॉ सरवर आलम, डॉ स्मिता आनंद, डॉ तनीषा ओझा, डॉ पिंकी पाल, डॉ नेहा शिल्पी, डॉ समरीन सरवर, डॉ सरोजिनी मुर्मू, डॉ बिभा सिंह, डॉ कुमारी रीना सिंह, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ शबाज हुसैन, डॉ शक्तिनाथ सिंह, डॉ पल्लवी पूर्णिमा सिंह, डॉ आशिता एएस, डॉ सुमन, डॉ पायल मुखर्जी, डॉ जयप्रकाश नरोलिया, डॉ मृणाल सिंह, डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ सीमा, डॉ दीप्ति तिवारी, डॉ सुचित्रा कुमारी, डॉ विजय लक्ष्मी मीणा, डॉ रूपा एपिल, डॉ शेफा हबीब, डॉ तरुणी कुमारी, डॉ शिरिल संदीप सवाईयान, डॉ अंताभा बंद्योपाध्याय, डॉ आंचल प्रिया, डॉ एमडी रघीब तौहीद, डॉ अनुपमा, डॉ शुभम हर्ष, डॉ पल्लवी सिन्हा, डॉ शाजिया तबस्सुम, डॉ शिल्पा हेमब्रोम, डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा, डॉ अर्चना सिन्हा, डॉ सरोजनी मुर्मू, डॉ शिल्पा संचिता और डॉ मयूरी भट्टाचार्य मुख्य है. वहीं, शहीद हुए नेत्र चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी शाह, डॉ सुजीत कुमार पाल और डॉ चन्द्रिका किशोर ठाकुर के परिजनों को हेल्थ मिनिस्टर ने मोमेंटो एवं शाॅल देकर सम्मानित किया.

ये भी हुए सम्मानित

झारखंड ओफ्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के द्वारा आयोजित वार्षिक वर्चुअल कांफ्रेंस के मंजुल पंत बेस्ट वीडियो सत्र के विजेता डॉ राहुल प्रसाद को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. वहीं, डॉ वीएस गुप्ता बेस्ट फ्री पेपर के लिए डॉ बिभूति कश्यप को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. इस दौरान इंट्राम्यूरल ओरेशन के लिए डॉ ललित जैन को सम्मानित किया गया. वहीं, सोसाइटी के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ हलीमुद्दीन को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर झारखंड IMA सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ बीपी कश्यप, रिम्स नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ राजीव गुप्ता और रांची IMA अध्यक्ष डॉ शम्भू सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola