27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सड़क से संसद तक होगा आंदोलन : अमरेंदर राजा

रांची : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद अमरेंदर सिंह राजा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जायेगा. देश में यूथ कांग्रेस ने इसके खिलाफ किसान सत्याग्रह आंदोलन चलाया. संसद का घेराव किया. अब देश भर में 50 लाख किसानों को जोड़ने को लेकर पोस्टकार्ड […]

रांची : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद अमरेंदर सिंह राजा ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जायेगा. देश में यूथ कांग्रेस ने इसके खिलाफ किसान सत्याग्रह आंदोलन चलाया. संसद का घेराव किया.
अब देश भर में 50 लाख किसानों को जोड़ने को लेकर पोस्टकार्ड अभियान चलाया जायेगा. इसके बाद भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिलेगा. भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन किया है.
पार्टी किसानों के बीच जाकर सरकार की ओर से किये गये संशोधन के बारे में जानकारी देगी. राजधानी रांची में पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री राजा ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी नहीं झूठी और गुमराह करनेवाली पार्टी है.
प्रधानमंत्री ने धारा 370 काला धन वापस लाने, यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में किये गये वादे को भूल कर आज भी इलेक्शन मोड में घूम रहे हैं. जनता को मूर्ख बना रहे हैं. भाजपा सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है. श्री राजा ने कहा कि झारखंड में भाजपा सरकार फेल है.
भाजपा सरकार ने झारखंड में लगभग 11 साल तक शासन किया है. इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. आज भी जनता बिजली, पानी की समस्या को लेकर त्रस्त है. श्री राजा ने कहा कि यूथ कांग्रेस अपनी कमियों को दूर करेगा.संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी. इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जायेगा. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जयमंगल सिंह, विधायक बादल, दीपिका पांडेय समेत यूथ कांग्रेस के कई नेता उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें