23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भूमि अधिग्रहण बिल झारखंड के हित में नहीं : बाबूलाल…ओके

फोटो :- 5 तोरपा 1 – सभा को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी साथ में बंधु तिर्की-भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में चला जनजागरण अभियानतोरपा. केंद्र द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मंगलवार को तोरपा पहंुचे़ इस दौरान […]

फोटो :- 5 तोरपा 1 – सभा को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी साथ में बंधु तिर्की-भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में चला जनजागरण अभियानतोरपा. केंद्र द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में चलाये जा रहे जनजागरण अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व पूर्व मंत्री बंधु तिर्की मंगलवार को तोरपा पहंुचे़ इस दौरान आरसी चर्च परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल झारखंड के हित में नहीं है़ जमीन यहां के लोगों की आत्मा है. यहां के लोग खेती-बारी कर अपनी जीविका चलाते हैं़ इस बिल के पारित हो जाने से किसानों की जमीन छिन जायेगी़ पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि सरकार यह बिल कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहंुचाने के लिए लायी है़ इसके माध्यम से यहां पर पुन: कोयलकारो परियोजना बनाने की साजिश की जा रही है़ मौके पर झाविमो के जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, स्क्लोस्टिका धनवार, अयोध्या राय आदि उपस्थित थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें