वरीय संवाददाता, रांची मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार द्वारा पूरे भारत वर्ष में 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने की दिशा में पहल का स्वागत किया है. केंद्र सरकार द्वारा चयनित 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की सूची में झारखंड के तीन शहर रांची, जमशेदपुर और धनबाद शामिल हैं. इस प्रस्तावित सूची पर शीघ्र ही केंद्रीय कैबिनेट की मुहर लगेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की सूची में झारखंड के तीन शहरों को रखना यह स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास में अपनी पूरी सहभागिता निभाने को तत्पर है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से झारखंड में अब विकास की एक नयी शुरुआत होगी. इन शहरों में केंद्र सरकार के सहयोग से नागरिक सुविधा में बढ़ोतरी होगी, जिसका पूरा-पूरा लाभ यहां की जनता को मिलेगा.
BREAKING NEWS
केंद्र झारखंड के विकास के प्रति तत्पर : रघुवर
वरीय संवाददाता, रांची मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार द्वारा पूरे भारत वर्ष में 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने की दिशा में पहल का स्वागत किया है. केंद्र सरकार द्वारा चयनित 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की सूची में झारखंड के तीन शहर रांची, […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement