ePaper

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 41 विमान भरेंगे उड़ान, डीजीसीए ने जारी की समर शिडयूल

Updated at : 21 Mar 2023 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 41 विमान भरेंगे उड़ान,  डीजीसीए ने जारी की समर शिडयूल

वर्तमान में जहां 38 विमान प्रतिदिन उड़ान भरते हैं, वह संख्या बढ़ कर 41 हो जायेगी. रांची से श्रीनगर, विशाखापट्टम, मेंगलुरु, कोच्चि, गोवा, जयपुर व देवघर के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी.

विज्ञापन

रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से आने वाले दिनों में कई शहरों के लिए यात्रियों को विमान सेवा मिलेगी. डीजीसीए ने समर शिडयूल जारी किया है, जो 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा. इसमें कई शहरों के लिए विमान सेवा (Flight service) शुरू करने की समय सारिणी जारी की गयी है. वर्तमान में जहां 38 विमान प्रतिदिन उड़ान भरते हैं, वह संख्या बढ़ कर 41 हो जायेगी. रांची से श्रीनगर, विशाखापट्टम, मेंगलुरु, कोच्चि, गोवा, जयपुर व देवघर के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी.

शिडयूल जारी

बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) की फ्लाइट रांची-पुणे-मेंगलुरु रात 8.10 बजे रांची आयेगी व रात 8.45 बजे उड़ान भरेगी. वहीं इंडिगो का बेंगलुरु-रांची-पुणे-विशाखापट्टम विमान रात 8.10 बजे रांची आयेगा और रात 8.45 बजे विशाखापट्टम के लिए रवाना होगा. इंडिगो का गोवा-रांची-गोवा विमान शाम 6.15 बजे रांची आयेगा और शाम 6.45 बजे रांची से गोवा के लिए रवाना होगा. एयर एशिया का विमान दिल्ली-रांची-दिल्ली-कोच्चि दोपहर 12 बजे रांची आयेगा और दोपहर 12.30 बजे कोच्चि रवाना होगा. इंडिगो का देवघर-रांची-देवघर विमान दोपहर 12.10 बजे रांची आयेगा और दोपहर 12.40 बजे रांची से देवघर के लिए उड़ान भरेगा.

अकाशा एयरवेज का विमान हैदराबाद-रांची-बेंगलुरु दोपहर 1.40 बजे रांची आयेगा और दोपहर 2.15 बजे बेंगलुरु के लिए उड़ेगा़ वहीं दूसरा विमान बेंगलुर-रांची-हैदराबाद सुबह 8.40 बजे रांची आयेगा और सुबह 9.20 बजे हैदराबाद के लिए उड़ेगा. इंडिगो का जयपुर-रांची-जयपुर विमान सुबह 9.05 बजे रांची आयेगा व सुबह 9.35 बजे जयपुर के लिए उड़ेगा.

एयर एशिया का रांची-दिल्ली-श्रीनगर विमान सुबह 8.15 बजे रांची आयेगा व सुबह 8.45 बजे श्रीनगर उड़ेगा. एयर एशिया का विमान रांची-बेंगलुर-कोच्चि सुबह 7.25 बजे रांची आयेगा व सुबह 7.55 बजे कोच्चि उड़ेगा.

Also Read: रांची के इस जगह पर 15 अप्रैल से लगेगी नाइट मार्केट, जानें नगर निगम ने क्या रखी है शर्त

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola