कक्षा आठ की विशेष परीक्षा के लिए जमा हुए 40 हजार आवेदन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कक्षा आठ की विशेष परीक्षा के लिए जमा हुए 40 हजार आवेदन
विज्ञापन
रांची : कक्षा आठ की विशेष परीक्षा के लिए परीक्षा फाॅर्म जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. राज्य भर से लगभग 40 हजार आवेदन जमा हुए हैं. विशेष परीक्षा में वैसे परीक्षार्थियों को भी शामिल होने का अवसर दिया गया है, जो वर्ष 2020 की कक्षा आठ की परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे. इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में असफल विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल होंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
विशेष परीक्षा कब होगी, झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा अभी इसकी तिथि घोषित नहीं की गयी है. परीक्षा के आयोजन को लेकर जैक द्वारा स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग को पत्र भेजा गया है. सरकार से अनुमति मिलने के बाद परीक्षा की तिथि घोषित की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन