Advertisement
कल रांची पहुंचेंगे शाह कार्यकर्ता समागम 11 को
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे रांची आयेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा. श्री शाह 11 अप्रैल को मोरहाबादी मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता समागम में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के लगभग 15 हजार […]
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 10 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे रांची आयेंगे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा. श्री शाह 11 अप्रैल को मोरहाबादी मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित कार्यकर्ता समागम में हिस्सा लेंगे.
इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के लगभग 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे. कार्यकर्ता समागम में प्रदेश से मंडल स्तर के कार्यसमिति सदस्य और विभिन्न मोरचा के कार्यसमिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. इनके अलावा पूर्व और वर्तमान विधायक, पूर्व और वर्तमान सांसद, मेयर, डिप्टी मेयर भी हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ता जोर-शोर से जुट गये हैं. मोरहाबादी मैदान में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.
श्री शाह प्रदेश में चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे. केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी को 50 लाख सदस्य बनाने का निर्देश दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 30 लाख से अधिक सदस्य बनाये जा चुके हैं. 30 अप्रैल को सदस्यता अभियान का समापन होना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement