28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उभरती महिला खिलाड़ी को मिलेगा असुंता लकड़ा अवार्ड

हॉकी इंडिया ने की अवार्ड देने की घोषणा28 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगा समारोहखेल संवाददाता, रांचीहॉकी इंडिया ने मंगलवार को हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए देश के हॉकी खिलाडि़यों को वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की है. देश के हॉकी के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब हॉकी इंडिया ये पुरस्कार देगा. इसके […]

हॉकी इंडिया ने की अवार्ड देने की घोषणा28 मार्च को दिल्ली में आयोजित होगा समारोहखेल संवाददाता, रांचीहॉकी इंडिया ने मंगलवार को हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए देश के हॉकी खिलाडि़यों को वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की है. देश के हॉकी के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब हॉकी इंडिया ये पुरस्कार देगा. इसके तहत हॉकी इंडिया ने एक अवार्ड पूर्व महिला कप्तान असुंता लकड़ा के नाम पर देने का निर्णय किया है. यानी देश की एक उभरती अंडर-21 महिला हॉकी खिलाड़ी को हॉकी इंडिया की ओर से असुंता लकड़ा अवार्ड दिया जायेगा. अन्य अवार्डों में हॉकी इंडिया ने मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, ध्रुव बत्रा अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला/पुरुष), जुगराज सिंह अवार्ड फॉर अपकमिंग प्लेयर (पुरुष, अंडर-21), बलजीत सिंह अवार्ड फॉर गोलकीपर ऑफ द ईयर, परगट सिंह अवार्ड फॉर डिफेंडर ऑफ द ईयर, अजीत पाल सिंह अवार्ड फॉर मिड फील्डर ऑफ द ईयर, धनराज पिल्लै अवार्ड फॉर द फॉरवर्ड ऑफ द ईयर, हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट अवार्ड फॉर आउस्टैंडिंग अचीवमेंट और जमन लाल शर्मा अवार्ड फॉर इनवैल्यूएबल कंट्रीब्यूशन (फॉर कोच एंड सपोर्ट स्टाफ) की घोषणा की है. 28 मार्च को नयी दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान हॉकी खिलाडि़यों को ये अवार्ड दिये जायेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें