27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची से 598 लोग जायेंगे हज

रांची से सर्वाधिक और सिमडेगा से सबसे कम पांच लोग शामिल राजकुमार रांची : राज्य से इस साल 3218 लोग हज पर जायेंगे. इसमें सबसे अधिक 598 लोग रांची के हैं. इनमें 326 पुरुष व 272 महिलाएं शामिल हैं. इनके अलावा दो बच्चे भी हज पर जायेंगे. सिमडेगा से सबसे कम पांच लोग (तीन पुरुष […]

रांची से सर्वाधिक और सिमडेगा से सबसे कम पांच लोग शामिल
राजकुमार
रांची : राज्य से इस साल 3218 लोग हज पर जायेंगे. इसमें सबसे अधिक 598 लोग रांची के हैं. इनमें 326 पुरुष व 272 महिलाएं शामिल हैं. इनके अलावा दो बच्चे भी हज पर जायेंगे. सिमडेगा से सबसे कम पांच लोग (तीन पुरुष व दो महिला) हज पर जा रहे हैं. रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम से सर्वाधिक लोग हज पर जा रहे है.
वहां से जानेवाले 490 लोगों में 258 पुरुष व 232 महिलाएं हैं. धनबाद से 199 पुरुष व 136 महिलाएं, गिरिडीह से 186 पुरुष व 119 महिलाएं हज पर जायेंगे. इसके अलावा बोकारो से 242 लोग हज पर जायेंगे. गढ़वा व रामगढ़ से 118 लोग इस साल हज पर जायेंगे. गोड्डा से 119 लोग हज पर जायेंगे. अभी तक किसी भी जिले से आवेदन वापस लिये जाने की सूचना नहीं है.
हज यात्राियों से आग्रह किया गया है कि 30 अप्रैल तक वेपहली किस्त की राशि 81 हजार रुपये हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में जमा कर दें. लॉटरी के बाद बैंक का रिफरेंस नंबर घोषित किया जायेगा जिसके बाद हज यात्राी अपना पैसा जमा कर सकेंगे. इस संबंध में हज कमेटी की ओर से जानकारी दी जायेगी. हज यात्राियों से आग्रह किया गया है कि वे अपना पैसा खुद या अपने रिश्तेदार के माध्यम से ही जमा कराएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें