22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिजली कंपनियों में तीन संयुक्त सचिव की पदस्थापना

रांची . बिजली कंपनियों में तीन संयुक्त सचिव की पदस्थापना की गयी है. रांची के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिन्हा को झारखंड ऊर्जा विकास निगम में संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं एमआरटी चाईबासा के कार्यपालक अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए बिजली वितरण कंपनी में संयुक्त सचिव बनाया गया है. पीटीपीएस के […]

रांची . बिजली कंपनियों में तीन संयुक्त सचिव की पदस्थापना की गयी है. रांची के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार सिन्हा को झारखंड ऊर्जा विकास निगम में संयुक्त सचिव बनाया गया है. वहीं एमआरटी चाईबासा के कार्यपालक अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए बिजली वितरण कंपनी में संयुक्त सचिव बनाया गया है. पीटीपीएस के कार्यपालक अभियंता मनोज करमाली को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम में संयुक्त सचिव बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना ऊर्जा विकास निगम के महाप्रबंधक विक्रमा राम द्वारा जारी कर दी गयी है. महिला के साथ दुर्व्यवहार की जांच के लिए कमेटी गठितझारखंड ऊर्जा विकास निगम में तत्कालीन संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार द्वारा एक महिला पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गयी है. कमेटी में मुख्य अभियंता अनिल कुमार, एससी ठाकुर व कार्यपालक अभियंता अनिता प्रसाद को रखा गया है. कमेटी को तीन दिनों में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें