रांची: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन आजसू(चिंतामणि) गुट एवं झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन रसोइया संयोजिका समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चिंतामणि महतो ने कहा कि हमलोगों की लड़ाई बेगारी प्रथा को समाप्त करने को लेकर है. राज्य में हजारों की संख्या में रसोइया, संयोजिका काम कर रहे हैं परंतु उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है. श्री महतो ने कहा कि राज्य में बिना स्थानीय नीति के नियुक्ति कुी जा रही है. स्थानीय युवाओं का हक मारा जा रहा है. धरने के पश्चात सात सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम पर सौंपा गया. धरना में दीपक महतो, निर्मला कुजूर, आशा दत्ता, दमयंती बारला, नीमी नाग, पुतुल देवी, सुमन देवी, बाबूलाल महतो, राकेश सिंह, लालेश्वर महतो, जगरनाथ महतो व अन्य उपस्थित थे.
स्थानीय नीति लागू कर करें नियुक्ति
रांची: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन आजसू(चिंतामणि) गुट एवं झारखंड राज्य मध्याह्न भोजन रसोइया संयोजिका समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चिंतामणि महतो ने कहा कि हमलोगों की लड़ाई बेगारी प्रथा को समाप्त करने को लेकर है. राज्य में हजारों की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement