27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जनता दरबार में केजरीवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं

गाजियाबाद. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पदभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं. पिछली बार से उलट इस बार जनता दरबार को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया था. पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल के जनता दरबार में सही प्रबंधन […]

गाजियाबाद. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पदभार संभालने के बाद बुधवार को पहली बार जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनीं. पिछली बार से उलट इस बार जनता दरबार को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया था. पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल के जनता दरबार में सही प्रबंधन नही होने के कारण अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गयी थी. ‘आप’ नेता ने कहा, ‘करीब 200 लोग बुधवार को पहुंचे और अरविंद केजरीवाल ने सुबह 10 बजे से लोगों से मिलना आरंभ किया. वह लोगों से दोपहर करीब 12:30 बजे तक मिले. इसके बाद वह दिल्ली सचिवालय के लिए रवाना हुए. लोगों को 4-5 के समूह में मुख्यमंत्री से मिलने की इजाजत दी गयी.’ बीते 14 फरवरी को केजरीवाल के शपथ लेने के बाद यह पहला जनता दरबार था. बहरहाल, पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह लोगों के साथ नियमित संवाद की बैठक थी. नयी दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास में पहुंचने तक दिल्ली सरकार के प्रमुख के तौर पर केजरीवाल पार्टी के कौशांबी स्थित कार्यालय पर हर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित करते रहेंगे. पार्टी के एक स्वयंसेवी ने कहा, ‘रोजाना अलग तरह की शिकायतों जैसे दिल्ली जल बोर्ड, श्रम, बिजली और निगर निकायों से संबंधित मुद्दों को सुना जायेगा. किसी तरह के कुप्रबंधन से बचने के लिए पार्टी के स्वयंसेवियों का एक समूह और गाजियाबाद पुलिस के जवान केजरीवाल की मदद करेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें