23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

16 से बदलेगा एयर इंडिया का समय

कनेक्टिंग फ्लाइट से वंचित हो जायेंगे यात्री 16 से दोपहर 2.30 बजे रांची आगमन और अपराह्न् 3.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा रांची : एयर इंडिया का विमान एआइ-809 (मुंबई-दिल्ली-रांची) का समय 16 फरवरी से बदल जायेगा. इससे एयर इंडिया के यात्रियों को दिल्ली व मुंबई से मिलने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान की […]

कनेक्टिंग फ्लाइट से वंचित हो जायेंगे यात्री
16 से दोपहर 2.30 बजे रांची आगमन और अपराह्न् 3.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा
रांची : एयर इंडिया का विमान एआइ-809 (मुंबई-दिल्ली-रांची) का समय 16 फरवरी से बदल जायेगा. इससे एयर इंडिया के यात्रियों को दिल्ली व मुंबई से मिलने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमान की कनेक्टिंग सेवा नहीं मिल पायेगी. एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि विमान फिलवक्त सुबह दिल्ली से सुबह 11.45 बजे रांची आता है और दोपहर 12.45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता है. 16 फरवरी से विमान दोपहर 2.30 बजे रांची आयेगा और दोपहर 3.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा.
एयर इंडिया के विमान से जाने वाले 65 प्रतिशत यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट दिल्ली व मुंबई से मिलती है. इसमें भोपाल, इंदौर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, पुणो, दुबई, जेद्दा, मसकट, रियाद, आबूधाबी के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलती है. समय बदलने से लोगों को कनेक्टिंग फ्लाइट नहीं मिल पायेगी. साथ हीयात्रियों की संख्या में भी कमी आयेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें