24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

35वें राष्ट्रीय खेल का दूसरा दिन : कांस्य के साथ झारखंड का आगाज

35वें राष्ट्रीय खेल का दूसरा दिन : झारखंड के यशपाल ने कुश्ती के ग्रीक रोमन में दिलाया पदक रांची : केरल में शनिवार से रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुए 35वें राष्ट्रीय खेल के दूसरे दिन झारखंड ने कुश्ती में कांस्य के साथ आगाज किया है. रविवार को कुश्ती में झारखंड के यशपाल ने ग्रीको […]

35वें राष्ट्रीय खेल का दूसरा दिन : झारखंड के यशपाल ने कुश्ती के ग्रीक रोमन में दिलाया पदक
रांची : केरल में शनिवार से रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुए 35वें राष्ट्रीय खेल के दूसरे दिन झारखंड ने कुश्ती में कांस्य के साथ आगाज किया है. रविवार को कुश्ती में झारखंड के यशपाल ने ग्रीको रोमन के 86 किलो भारवर्ग में जीत हासिल की.
साथ ही, खेल के दूसरे दिन झारखंड की हॉकी टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केरल को 10-1 से शिकस्त देकर जीत की शुरुआत की. इसके अलावा, स्क्वैश में बालकों की टीम ने मिजोरम और हरियाणा को हरा कर तीसरे राउंड में प्रवेश किया, जबकि बालिका वर्ग की स्पर्धा में झारखंड की लड़कियों ने मिजोरम की टीम को 11-5, 11-4 से शिकस्त दी. वहीं, बीच हैंडबॉल की महिला स्पर्धा में झारखंड को छत्तीसगढ़ की टीम से हार का सामना करना पड़ा. छत्तीसगढ़ की टीम ने झारखंड को 11-10 और 16-08 से शिकस्त दी. हॉकी में झारखंड की टीम ने केरल को उसके घरेलू मैदान पर ही शिकस्त देने में कामयाबी हासिल की. खेल दूसरे मिनट में ही नेओल डोडरोई ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम के गोल दागने सफलता हासिल.
हालांकि नेओल चौथे मिनट में गोल दाग कर टीम को 2-0 से आगे बढ़ा दिया. खेल के पहले हाफ में झारखंड टीम के अंसालेम हेंब्रम ने गोल दाग कर टीम को 3-0 से आगे कर दिया. इसके बाद दूसरे हाफ में भी टीम ने अपना जोरदार प्रदर्शन को जारी रखा. खेल के 40वें मिनट में अनूप टोपनो ने एक गोल दागा और 43वें मिनट में नेओल ने तीसरा गोल दाग कर टीम को 5-0 से बढ़त दिला दी.
इसके बाद झारखंड के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ गोल दागना शुरू कर दिया. टीम की ओर से 49वें, 57वें और 59वें मिनट में गोल दागे गये और टीम को 9-0 से बढ़त मिली. टीम की ओर से खेल के 62वें मिनट में प्रवीण कुमार ने गोल दाग कर केरल को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन दो मिनट बाद 64वें मिनट में झारखंड के अमरजीत एक्का ने गोल दाग कर टीम को 10-1 से जीत दिला दी.
पदक तालिका
टीम स्वर्ण कांस्य रजत कुल
हरियाणा 2 0 0 2
मणिपुर 1 1 0 2
मध्यप्रदेश 1 0 0 1
महाराष्ट्र 0 2 1 3
केरल 0 1 0 1
आंध्रप्रदेश 0 0 2 2
कर्नाटक 0 0 1 1
कुल पदक 4 4 4 12
हरियाणा ने बटोरा सबसे ज्यादा सोना
35वें राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन रविवार को तरणताल में पांच नये रिकॉर्ड बने, जबकि कुश्ती में स्टार पहलवान अमित कुमार को फाइनल में अप्रत्याशित हार के साथ रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा. पहले दिन छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीत कर हरियाणा शीर्ष पर रहा, जबकि मेजबान केरल ने दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीत कर दूसरे स्थान पर है. मध्यप्रदेश ने दो स्वर्ण और तीन कांस्य जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया.
तैराकी में आरोन डिसूजा 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 1 : 52 . 06 सेकंड का समय निकाल कर शीर्ष रहे. उन्होंने 2007 में गुवाहाटी में वीरधवल खाड़े का बनाया 1 : 53 . 91 सेकंड का रिकॉर्ड तोडा. महाराष्ट्र के साजन प्रकाश ने रजत और महाराष्ट्र के सौरभ सांवेकर ने कांस्य पदक जीता. महिला वर्ग में हरियाणा की शिवानी कटारिया ने नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र की मोनिक गांधी को रजत और कर्नाटक की मालविका वी ने कांस्य पदक जीता.
पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ में तीनों पदक विजेताओं ने पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. स्वर्ण पदक साजन प्रकाश ने जीता, जबकि बंगाल के सुप्रिय मंडल को रजत और डिसूजा को कांस्य पदक मिला. पुरुषों की चार गुणा सौ मीटर रिले में भी केरल ने नये रिकॉर्ड के साथ महाराष्ट्र को हराया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें