Advertisement
सचिव स्तर का होगा निगम सीइओ का पद !
रांची : रांची नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) का पद अपग्रेड किया जा सकता है. सरकार नगर निगम को सशक्त बनाने के लिए पद अपग्रेड करने पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री ने इस बारे में निर्देश दिये हैं. कार्मिक विभाग सीइओ का पद अपग्रेड करने के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहा […]
रांची : रांची नगर निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) का पद अपग्रेड किया जा सकता है. सरकार नगर निगम को सशक्त बनाने के लिए पद अपग्रेड करने पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री ने इस बारे में निर्देश दिये हैं. कार्मिक विभाग सीइओ का पद अपग्रेड करने के विभिन्न पहलुओं पर काम कर रहा है.
वर्तमान में निगम सीइओ का पद किसी कैडर विशेष के लिए आरक्षित नहीं है. सीइओ के पद पर उपायुक्त स्तर के आइएएस के अलावा राज्य सेवा के वरीय पदाधिकारियों को भी पदस्थापित किया जाता रहा है. सीइओ का पद अपग्रेड किये जाने के बाद उसमें सचिव स्तर के अधिकारियों को पदस्थापित किया जा सकेगा. सचिव स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना से निगम और जिला प्रशासन के बीच काम में तारतम्य अच्छा होने का अंदाजा भी लगाया जा रहा है.
महानगर पालिकाओं में होते हैं आयुक्त
देश के सशक्त निकायों में सचिव स्तर के अधिकारी को ही आयुक्त (म्यूनिसिपल कमिश्नर) बनाया जाता है. उदाहरण के लिए मुंबई महानगर पालिका में नौकरशाहों के सबसे बड़े पद म्यूनिसिपल कमिश्नर के रूप में सचिव स्तर के अधिकारी को सौंपा जाता है. अहमदाबाद, सूरत, चेन्नई, कोलकाता जैसे दूसरे बड़े शहरों में भी यही व्यवस्था है. इन शहरों के निकाय काफी मजबूत स्थिति में हैं. निकाय अपने क्षेत्र को व्यवस्थित रखने में स्थानीय प्रशासन के बराबर की भूमिका में काम करते हैं. रांची नगर निगम में सीइओ का पद अपग्रेड कर इसे महानगर पालिका के रूप में विकसित करने की योजना बनायी जा रही है.
अपर नगर आयुक्त को सीइओ का प्रभार
रांची : रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ओमप्रकाश शाह को सीइओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. निगम में नये सीइओ की पदस्थापना तक सीइओ के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार शाह के पास होंगे. नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने शुक्रवार को इससे संबंधित फाइल पर सहमति प्रदान कर दी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement