रांची: परिवार को थी घर लौटने की उम्मीद, लेकिन रिंग रोड हादसे के बाद अस्पताल में थम गयी मनोज की सांसें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में रिंग रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय मनोज कुमार ठाकुर की मौत हो गई. परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

विज्ञापन

रांची. तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बेरमाद पुल के पास रिंग रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल 28 वर्षीय मनोज कुमार ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक भवानीपुर, तुपुदाना का रहने वाला था और मिलन चौक पर सैलून चलाता था.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 14 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे मनोज अपने दोस्त कुंदन कुमार और उसके साथियों के साथ मोटरसाइकिल से निकला था. उसी दिन शाम करीब 7:15 बजे परिजनों को सूचना मिली कि मनोज रिंग रोड पर गंभीर हालत में पड़ा है. पुलिस ने उसे तुपुदाना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 15 सितंबर की सुबह आइसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी

मृतक के भाई पप्पू कुमार ठाकुर ने तुपुदाना ओपी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है. मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola