रांची. झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन की आम सभा रविवार को विश्वनाथ मंदिर पिस्का मोड़ में हुई. आम सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष उदय शंकर ओझा ने कहा कि राज्य में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की स्थिति बद से बदतर है. लगातार जन संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ, परंतु मजदूरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है. श्री ओझा ने कहा कि देश के 29 राज्यों में से सबसे ज्यादा मजदूरों का पलायन झारखंड में होता है, जबकि सबसे अधिक खनिज संपदा यहीं पर है. श्री ओझा ने कहा कि राज्य में रघुवर दास के मुख्यमंत्री बनने से मजदूरों में आशा का संचार हुआ है. अब हमें ऐसा लगता है कि राज्य के मजदूरों का भी कल्याण होगा. आम सभा को धूरी राय, बलि राय, मनोज पासवान, सत्येंद्र यादव, रामचंद्र राय, मथुरा यादव, राममाया चंद्रवंशी, राम राज सिंह व अन्य ने भी संबोधित किया.
BREAKING NEWS
राज्य में मजदूरों की स्थिति बदतर : ओझा
रांची. झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन की आम सभा रविवार को विश्वनाथ मंदिर पिस्का मोड़ में हुई. आम सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष उदय शंकर ओझा ने कहा कि राज्य में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की स्थिति बद से बदतर है. लगातार जन संघर्ष के बाद अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ, […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement