31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नौ अगस्त से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट

रांची: इंडिगो नौ अगस्त से रांची से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट शुरू करेगी. इसके अलावा 16 अगस्त से मुंबई-पटना-रांची विमान सेवा शुरू की जायेगी. इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि रांची से दिल्ली के लिए अभी कोई फ्लाइट नहीं है. इस लिए पहली फ्लाइट सुबह में होगी. यह विमान 180 सीट का होगा. नौ […]

रांची: इंडिगो नौ अगस्त से रांची से दिल्ली के लिए दो फ्लाइट शुरू करेगी. इसके अलावा 16 अगस्त से मुंबई-पटना-रांची विमान सेवा शुरू की जायेगी. इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि रांची से दिल्ली के लिए अभी कोई फ्लाइट नहीं है.

इस लिए पहली फ्लाइट सुबह में होगी. यह विमान 180 सीट का होगा. नौ अगस्त को दिल्ली से रांची आनेवाला विमान सुबह 8.10 बजे रांची पहुंचेगा.

उसी दिन सुबह 8.40 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. दूसरा विमान शाम को 7.30 बजे दिल्ली से रांची आयेगा और उसी दिन 8.00 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. 16 अगस्त से मुंबई-पटना-रांची विमान सेवा शुरू होगी. विमान दोपहर 2.10 बजे रांची आयेगा और दोपहर 2.40 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें