21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अर्जुन, सुदेश, बाबूलाल समेत कई दिग्गज हारे

पूर्व मुख्यमंत्री नहीं बचा सके अपनी सीट वरीय संवाददाता, रांचीझारखंड विधानसभा के चुनाव में कई चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले. सभी पूर्व मुख्यमंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाये. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी व मधु कोड़ा को हार का सामना करना पड़ा. वहीं उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो भी अपनी सीट नहीं बचा पाये. […]

पूर्व मुख्यमंत्री नहीं बचा सके अपनी सीट वरीय संवाददाता, रांचीझारखंड विधानसभा के चुनाव में कई चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले. सभी पूर्व मुख्यमंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाये. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी व मधु कोड़ा को हार का सामना करना पड़ा. वहीं उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो भी अपनी सीट नहीं बचा पाये. सिल्ली सीट से सुदेश पिछले तीन विधानसभा से चुनाव जीतते आ रहे थे. इसी प्रकार अर्जुन मुंडा भी खरसांवा सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीत कर आये थे. बाबूलाल मरांडी इस बार धनवार और गिरिडीह सीट से चुनाव लड़े और दोनों जगह से हार गये. गिरिडीह पर बाबूलाल मरांडी तीसरे स्थान पर रहे. इन्हें मात्र 26665 वोट मिले. वहीं धनवार में दूसरे स्थान पर रहे, यहां से इन्हें 39922 मत से मिले. छह प्रदेश अध्यक्षों की नहीं बची साखचुनाव में इस बार विभिन्न राजनीतिक दलों के छह प्रदेश अध्यक्षों की साख नहीं बच पायी. सभी अपनी-अपनी सीट हार गये. झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गिरिडीह और धनवार सीट से हार गये. आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सिल्ली सीट पर 29 हजार से अधिक मतों से पराजित हुए. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत लोहरदगा से चुनाव नहीं जीत पाये. इसी प्रकार तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की मांडर सीट पर जीत नहीं दर्ज कर पाये. राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह गढ़वा और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो बाघमारा सीट से हार गये.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें