Hockey: झारखंड की पुरुष हॉकी की 20 सदस्यीय टीम जालंधर गयी

Updated:
विज्ञापन

जालंधर में नौ से 19 सितंबर तक 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होना है.

विज्ञापन

रांची. जालंधर में नौ से 19 सितंबर तक 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन होना है. इसमें भाग लेने के लिए हॉकी झारखंड पुरुष टीम के 20 सदस्य मंगलवार को रवाना हुए. टीम को खेल विभाग की ओर से खेल किट, ट्रैक शूट और जर्सी प्रदान की गयी. 12 सितंबर को टीम का पहला मैच हॉकी बंगाल के साथ है. हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह व रजनीश कुमार ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी. पुरुष टीम में प्रभात समद, दुगा मुंडा, सुखनाथ गुड़िया, नवीन केरकेट्टा, नमित, दीपक सोरेंग, रोशन एक्का, एडिसन मिंज, मंगरा दोधराय, रोहित तिर्की, घूरन लोहरा, जोलेन टोपनो, अभिषेक तिग्गा, अमित, आसिम एक्का, अमृत तिर्की, कमल चिक बराक और सुमित बरवा शामिल हैं. टीम के कोच मनीष कुमार हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola