28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा की सरकार बनी, तो किसान होंगे मजबूत

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने रातू पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहाफोटो 17 रातू एक व रातू दो से सिटी में सेव है.फोटो 1 केंद्रिय कृषि मंत्री के अजय नाथ शाहदेव व भाजपा कार्यकर्ताफोटो 2 केंद्रिय मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करतेप्रतिनिधि, रातू. यूपीए की सरकार किसान विरोधी है, इस सरकार के रहते […]

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने रातू पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहाफोटो 17 रातू एक व रातू दो से सिटी में सेव है.फोटो 1 केंद्रिय कृषि मंत्री के अजय नाथ शाहदेव व भाजपा कार्यकर्ताफोटो 2 केंद्रिय मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करतेप्रतिनिधि, रातू. यूपीए की सरकार किसान विरोधी है, इस सरकार के रहते किसान मजबूत नहीं हो सकते हैं. इसे हटा कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार लाने की जरूरत है. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने सोमवार को रातू पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही़ उन्होंने कहा : झारखंड में 16 कृषि विज्ञान केंद्र राज्य कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत हैं, लेकिन सही ढंग से काम नहीं हो रहा है. इनमें आधे से अधिक पद रिक्त हैं. भारतीय कृषि प्राकृतिक रॉल एवं गोंद संस्थान रांची, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र रांची, चावल अनुसंधान केंद्र हजारीबाग में स्थित है़ जिसकी उपलब्धियों का लाभ देश एवं पूर्वी राज्य ले रही है. वहीं झारखंड को इसका लाभ नहीं मिल रहा है. राज्य में 256 लाख हेक्टर भूमि में खेती हो रही है, जिनमें 12 फीसदी सिंचित भूमि है़ अम्लीय मिट्टी का उपचार कर उन्हें उर्वरक बनाने का काम ठीक से नहीं हो रहा है़ बीज उत्पादकता के मामले में भी यह राज्य पिछड़ा है. जलछाजन का काम भी संतोषजनक नहीं है़ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् ने योजना आयोग की पहल पर झारखंड का विजन तैयार कर राज्य सरकार को दिया, पर कोई प्रारंभिक पहल नहीं हुआ. 26 फीसदी जनजातीय आबादी पारंपरिक कृषि प्रणाली से खेती करते हैं. भाजपा की सरकार इन क्षेत्रों को आधुनिक बना कर जनजातीय समाज को मजबूत कर उन्हें संपन्न बनायेगी. भाजपा के हटिया विधानसभा संयोजक अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य के समुचित विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है़ इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र में एकजुट होकर काम करने को कहा़ इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राज परिवार के सदस्यों से भेंट की़ मौके पर परमेश्वर गोप, देवचरण उरांव, प्रदीप महतो, विमल उरांव, उमेश सिंह, अर्जुन महतो, प्रवीण सिंह, रामानंद तिवारी, अभिलाषा शाहदेव, ममता चौहान, सत्या तिर्की, बंधन महतो, नलिन सिंह, वरुण उरांव, शंकर उरांव, सुनील सिंह सहित अन्य शामिल थे़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें