रांची. राज्य में जिस गति से विकास होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हुई. राज्य बनने के बाद अन्य राज्यों में तेजी से विकास हुआ, लेकिन झारखंड की स्थिति वैसी ही रही. हमारे यहां खनिज संपदा का खजाना है, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं हुआ. राज्य का यदि विकास नहीं हुआ, तो इसके लिए हम दोषी हैं. हम अच्छे नेताओं को चुन कर नहीं भेजते हैं. गंठजोड़ वाली सरकार निर्णय नहीं ले पाती है. स्थायी सरकार से ही राज्य का तेजी से विकास होगा. यहां राजनैतिक अस्थिरता एवं निर्णय लेने की क्षमता का अभाव रहा है. हम लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. जिनके हाथ में बागडोर रहती है, उनको सकारात्मक सोच के साथ निर्णय लेना होगा. इससे हम देश के नंबर वन राज्य बन सकते हैं. डॉ एसएन यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ
विकास की गति रही है धीमी….आपकी राय
रांची. राज्य में जिस गति से विकास होनी चाहिए थी, उतनी नहीं हुई. राज्य बनने के बाद अन्य राज्यों में तेजी से विकास हुआ, लेकिन झारखंड की स्थिति वैसी ही रही. हमारे यहां खनिज संपदा का खजाना है, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं हुआ. राज्य का यदि विकास नहीं हुआ, तो इसके लिए हम दोषी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement