लखनऊ. कांग्र्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे की भर्त्सना करते हुए गुरुवार को कहा कि जब तक जनता के मन में पटेल, गांधी और नेहरू जैसे नेताओं की स्मृतियां हैं, तब तक देश कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता. नेहरू के 125वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को होनेवाले विशेष कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देनेवाले प्रधानमंत्री ने पहले पटेल, फिर गांधी और अब नेहरू को स्मरण किया है. यह अच्छी बात है. नेहरू को सच्चा समाजवादी, लोकतंत्रवादी और धर्मनिरपेक्ष नेता बताते हुए बेनी ने कहा कि देश की समस्याओं के हल के लिए हमारे यहां के नेताओं में ऐसे गुण होना आवश्यक है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार का मुखिया न तो समाजवादी है, न लोकतंत्रवादी और न ही धर्मनिरपेक्ष.
पटेल, गांधी, नेहरू की स्मृतियां रहते देश कांग्रेसमुक्त नहीं हो सकता: बेनी
लखनऊ. कांग्र्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ के नारे की भर्त्सना करते हुए गुरुवार को कहा कि जब तक जनता के मन में पटेल, गांधी और नेहरू जैसे नेताओं की स्मृतियां हैं, तब तक देश कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता. नेहरू के 125वें जन्मदिवस पर शुक्रवार को होनेवाले […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement