30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

::3:::: गंठबंधन धर्म का होगा पालन

फोटो : 1 पत्रकारों से बात करते भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक कमल किशोर भगत.कुडू (लोहरदगा). भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिले के वरीय भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह समेत भाजपा नेताओं ने सोमवार को कुडू में पत्रकार वार्ता की. एलान किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेश […]

फोटो : 1 पत्रकारों से बात करते भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक कमल किशोर भगत.कुडू (लोहरदगा). भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सह जिले के वरीय भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह समेत भाजपा नेताओं ने सोमवार को कुडू में पत्रकार वार्ता की. एलान किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं प्रदेश नेतृत्व ने स्थायी सरकार के लिए आजसू पार्टी से गंठबंधन किया है. जनसंघ से लेकर 2009 तक विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में लोहरदगा सीट पर कभी गंठबंधन नहीं हुआ था. लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश का भाजपा के सच्चे सिपाही पालन करेंगे. भाजपा एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ता संयुक्त रूप से लोहरदगा विधानसभा के तमाम मतदान केंद्रों में काम करेंगे. प्रत्याशी कमल किशोर भगत को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेंगे. कार्यकर्ताओं का रहेगा मान, सभी को मिलेगा सम्मान : निवर्तमान विधायक पत्रकार वार्ता में निवर्तमान विधायक प्रत्याशी कमल किशोर भगत ने कहा कि भाजपा एवं आजसू के सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से सम्मान दिया जायेगा. किसी भी कार्यकर्ता की भावना को कभी ठेस नहीं पहुंचने दिया जायेगा. कार्यकर्ता आपस में मिल कर काम करें, सभी का सहयोग चाहिए. पत्रकार वार्ता में भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजमोहन प्रियदर्शी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज लाल गुप्ता, नमो मंत्र के जिला संयोजक अशोक खत्री, जिला महामंत्री धीरज प्रसाद, आजसू केंद्रीय सचिव लाल गुड्डू नाथ शाहदेव आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें