27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

झापा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

शेष उम्मीदवारों की सूची कल जारी होगी रांची : झारखंड पार्टी (एनोस एक्का ग्रुप) केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक मंगलवार को एनोस एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी. इनमें कोलेबिरा से एनोस एक्का, सिमडेगा से मेनन एक्का, सिसई से किरण बाड़ा, गुमला से हदु […]

शेष उम्मीदवारों की सूची कल जारी होगी
रांची : झारखंड पार्टी (एनोस एक्का ग्रुप) केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक मंगलवार को एनोस एक्का की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की सूची जारी की गयी. इनमें कोलेबिरा से एनोस एक्का, सिमडेगा से मेनन एक्का, सिसई से किरण बाड़ा, गुमला से हदु भगत, विशुनपुर से अशोक उरांव, मेदिनीनगर से महेंद्र सिंह, मनिका से पॉल एक्का के नाम शामिल है.
पार्टी द्वारा शेष 19 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची छह नवंबर को जारी की जायेगी. बैठक में एनोस एक्का, अशोक कुमार भगत, सोमा मुंडा, मोनरेन टोपनो, मतिएस जोजो, रिजवान अहमद सहित अन्य उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें