28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

एकता दौड़ में शामिल हुए नेहरू युवा केंद्र के युवा

फोटो सुनील लाइफ रिपोर्टर @ रांचीसरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र रांची द्वारा अलबर्ट एक्का चौक से मोरहाबादी मैदान तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. इसे नेहरू युवा केंद्र संगठन, दिल्ली के महानिदेशक डॉ प्रभाकांत व नेहरू युवा केंद्र संगठन झारखंड मंडल के निदेशक एसपी पटनायक ने हरी झंडी […]

फोटो सुनील लाइफ रिपोर्टर @ रांचीसरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र रांची द्वारा अलबर्ट एक्का चौक से मोरहाबादी मैदान तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. इसे नेहरू युवा केंद्र संगठन, दिल्ली के महानिदेशक डॉ प्रभाकांत व नेहरू युवा केंद्र संगठन झारखंड मंडल के निदेशक एसपी पटनायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौड़ में 19 एनसीसी बटालियन के 102 युवा कैडेट, 13 एनसीसी बटालियन रांची की 26 महिला कैडेट, नेहरू युवा केन्द्र से संबद्ध 250 युवाओं व राष्ट्रीय युवा कोर कमेटी के सदस्यों ने शिरकत की. मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष महानिदेशक डॉ प्रभाकांत ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत से किया गया. आयोजन में नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक हनी सिन्हा, अंकेक्षक चार्ल्स बोदरा, इंदिरा मिश्रा व अन्य ने सक्रिय भागीदारी निभायी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें