30.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

डोरंडा में भव्य आरती का आयोजन

रांची : न्यू काली पूजा समिति, डोरंडा ने शनिवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. समिति द्वारा इस वर्ष नौसेना जहाज का प्रारूप तैयार किया गया है. रविवार को इंटर स्कूल चित्रांकण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. साथ ही नौ कन्याओं का पूजन कर भ्रूण संरक्षण […]

रांची : न्यू काली पूजा समिति, डोरंडा ने शनिवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. समिति द्वारा इस वर्ष नौसेना जहाज का प्रारूप तैयार किया गया है. रविवार को इंटर स्कूल चित्रांकण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. साथ ही नौ कन्याओं का पूजन कर भ्रूण संरक्षण अभियान के पोस्टर का विमोचन राजधानी की नौ विशिष्ट महिलाओं के द्वारा कराया जायेगा. इसमें मेयर आशा लकड़ा, महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ माजी, डॉ मनीषा सिंह, सावित्री पूर्ति, निशा मुर्मू, प्रो रीता कुमारी, सोनी मेहता, पूनम आनंद, विनीता बिहानी शामिल रहेंगी. वहीं शनिवार को महाभोग का वितरण किया गया, जिसमें अनाथालय के बच्चों को भोजन कराया गया. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष शंभु गुप्ता, अजय घोष, मनोज मालाकार, टापू घोष, टिटु घोष, पप्पू बाली, बबलू दास, सुबीर घोष व बाबू सोना का महत्वपूर्ण योगदान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें